ऐसे कोनसे देश है जहाँ एयरपोर्ट नहीं है?
अपनी इसी दुनिया में ऐसे देश भी हैं जहाँ कोई
एयरपोर्ट नहीं है?
दुनिया मे पाँच देश हैं जिनमें हैलीपोर्ट तो होंगे मगर
एयरपोर्ट नहीं हैं। इनमें सबसे छोटा वैटिकन सिटी
तो है ही इतना छोटा कि पूरा देश भी विमानतल के
लिए नाकाफी होगा। और इनमें सबसे बड़ा है ऐंडोरा
(Andorra) । इन दोनों के अलावा तीन और देश भी
हैं जिनका नाम है मोनाको (monaco), सैन मैरीनो (San marino)तथा लीरटेनस्टाइन(liechtenstein)। अब यह जानकर आपको निश्चय ही आश्चर्य हुआ
होगा कि आज की तारीख में एयरपोर्ट-शून्य ये देश
भी हमारी दुनिया में हैं। परंतु इससे बड़ा आश्चर्य तो
यह है कि ये पाँचों देश यूरोप में अवस्थित हैं जोकि महाद्दीप अपनी तरक्की और प्रगति के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, है कि नहीं? और हाँ,
एयरपोर्ट की छोड़िये, बहुत देश ऐसे भी हैं जहां कि ट्रेन नहीं है, रेलवे नेटवर्क नहीं है।
Comments
Post a Comment