Posts

Showing posts with the label biology

क्या आप जानते हैं कि शक्कर (sugar) जो कि 80% गन्ने से बनाई जाती है जिसके लिए भारत व ब्राजील मशहूर है। क्या आप जानते हैं कि बाकी 20% शक्कर किस चीज से पैदा होती है?

हम जानते हैं कि मुख्यतः शक्कर/चीनी (शुगर) गन्ने से बनाई जाती है लेकिन कि क्या आप इसके अलावा शक्कर किससे बनाई जाती है उसके बारे में जानते हैं?  दरअसल गन्ने के अलावा शक्कर 'शुगर बीट' (sugar beet) से भी बनती है। शुगर बीट भी चुंकदर परिवार (beta vulgaris) का सदस्य है। हम जो मीठा-लाल चुकंदर सब्जी-सलाद में खाते हैं उसमें केवल 10% हिस्सा ही शक्कर होती है जबकि कम गरमी वाले देशों में पैदा शुगर बीट रंग में सफेद मगर ज्यादा मीठा (20% शक्कर वाला) होता है। दुनिया के 70 देश गन्ने से चीनी बनाते हैं तो 40 देश शुगर बीट से ।  यह तो आप जानते हैं कि गन्ने से बनी शक्कर उत्पादन में ब्राजील और भारत टॉप पर हैं। शुगर बीट उत्पादन में रूस और फ्रांस जैसे देश टॉप पर हैं। सभी तरह की शुगर में रासायनिक तत्व सुक्रोज होता हैं जिसके कारण शुगर हमे मिठी लगती हैं।

क्या आप जानते है, शुरू में उग रहा टमाटर हरा होता है, फिर अचानक पककर सुर्ख लाल हो जाता है, क्या आप इसका कारण जानते हैं?

प्रश्न :  उग रहा टमाटर हरा होता है, फिर अचानक पककर सुर्ख लाल हो जाता है, क्या आप इसका कारण जानते हैं? उत्तर :   उगते टमाटर में हरा रंग यानी क्लोरोफिल तथा लाल रंग यानी लाइकोपीन, ये दोनों  मौजूद रहते हैं परंतु लाइकोपीन की कमी से शुरू में टमाटर हरा दिखता है। फिर मौसम बदलता है, क्लोरोफिल का विघटन होने लगता है, शुगर का स्तर ज्यादा और एसिड का स्तर कम होने लगता है। जिसके कारण अचानक ठोस हरा टमाटर गुलाबी-लाल स्पर्शसुख वाले टमाटर में बदल जाता हैं। विघटन से भी कुछ लाइकोपीन बनता है और लाइकोपीन अपने असली लाल रंग को प्रकट करता है,और टमाटर हरे से लाल रंग में परिवर्तित हो जाता हैं। 

क्या आप मेंढक और टोड में फ़र्क जानते हो? मेंढक और टोड में क्या फर्क होता है? difference between frog and toad

Image
   प्रश्न : मेंढक (frog) व भेक या टॉड (toad) में क्या              फर्क होता है?   उत्तर :  मेंढक फिर भी देखने लायक लगता है जबकि टोड एकदम कुरूप-भद्दा! भद्दा-कुरूप कहने के बजाय आप उसे साधारण-बेडौल कह सकते थे।  पानी के करीब, हरे रंग वाला, गीली-फिसलू त्वचा वाला, स्लिम शेप व लंबी टांगों वाला, लॉग जंप मार सकने वाला तथा एक ढेर के तौर पर अंडे देने वाला होता है फ्रॉग। इसके विपरीत पत्थरों के नीचे छिपने वाला, रूखी-सूखी त्वचा व बेडौल शरीर वाला, छोटी जंप मार सकने वाला, छोटी टाँगों वाला, बड़ी गोल-मटोल आंखों वाला होता है टोड। यह एक लाईन में अंडे देता है। परंतु टोड औऱ मेंढक दोनों उभयचर होते हैं। 

क्या है विटिलिगो (vitiligo) रोग ?

Image
प्रश्न :  क्या है विटिलिगो (vitiligo) रोग ? उत्तर :  विटिलिगो का अर्थ है ल्यूकोडर्मा” यानी त्वचा पर सफेद दाग। हमारी त्वचा के नीचे स्थित मेलानोसाइट नाम की कोशिकाएँ जब किन्हीं कारणों से मेलानिन रंग बनाना बंद कर देती हैं तो त्वचा पर सफेद दाग हो जाते हैं। ये दाग दुनिया के हर देश, हर कौन, हर रंग के स्त्री-पुरुष-बच्चों में पाये जाते हैं। यद्यपि पूरी दुनिया की 7% आबादी इस रोग की शिकार है पर भारत की 8% आबादी इसकी गिरफ्त में है। यदि इस समस्या की जड़ पकड़ी जाती है तो निश्चित इलाज सामने आते पर सच यही है कि हर चिकित्सा पद्धति के दावों के बावजूद विटिलिगो का पक्का इलाज अभी विज्ञान को नहीं मिला है। खुशी की बात मगर यह है कि विटिलिगो न खतरनाक है, न ही छूत का रोग है। विटिलिगो मरीज के साथ-पीने, उठने-बैठने, काम-काज करने, हंसने-खेलने में कोई जोखिम नहीं। इससे जुड़े कई मिथक पूरी तरह गलत हैं कि यह दूध-मछली के कॉम्बिनेशन से पैदा होता है, एक प्रकार का कुष्ठ है या फिर त्वचा का कैंसर है आदि। ऐसा कुछ भी नहीं है। अच्छा होगा अगर आप इसे रोग ही न मानें।      

क्या आप जानते है कि संतरा को निचोड़ने से निकला रस ज्वलनशील होता है! आईये संतरा से जुड़े इस तथ्य को जानते हैं--

Image
प्रश्न.1. संतरा के छिलके को आग कि लो पर निचोड़ने से आग क्यों भभकती है? ऐसा क्यों होता है? उत्तर= नीचडा रस दरअसल एक कार्बनिक तेल है,जोकि जलता है, पानी में घुलता नहीं वह उससे संतरे की सुगन्ध रहती है।          इस तेल का मुख्यरसायन लीमोनीन(limonene) है जोकि शैंपू,  फेस वॉश,फ्रेेेेशनर, परफ्यूम जैसेे कॉस्मेटिक पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है, जोकि हमें संतरे की खुशबूू देेता है।                  लिमोनीन एक कीटनाशक भी है, जिस कारण यह हैंन्ड सेनेटाईज़र्स वो सफाई रसायनो में कुदरती किटनाशी के रूप मे प्रयोग किया जाता है। यह थे संतरा से जुड़े रोचक जानकारी व वैज्ञानिक  तथ्य