Posts

Showing posts with the label facts about tooth in hindi biology

दांतो की सफ़ाई करेंगे सुक्ष्म रोबोट

Image
 वंशिंगटन के वैज्ञानिकों ने ऐसा सूक्ष्म रोबोट विकसित किया है जो अब दातों की सफाई करेगा। इसके अलावा यह रोबोट दातों पर जमा होने वाली पीले रंग की परत यानी प्लाक की भी सफाई बिना कोई नुकसान पहुंचाए करने में सक्षम है। वैज्ञानिकों ने दो तरह की प्रणाली विकसित की है जिनमें से पहली प्रणाली को सतह पर काम करने के लिए बनाया गया है जबकि दूसरी प्रणाली की मदद से अंदरूनी हिस्से में इनकी मदद से दांतों में जमी बायोफिल्म को नष्ट किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार बायोफिल्म नष्ट करने वाली इस तरह की रोबॉटिक प्रणाली की सहायता से कई तरह के काम करना संभव होगा। इनमें पानी के पाइप और कैथेटर को साफ रखने से लेकर दंतक्षय के जोखिम को कम करने, दंत संक्रमण और दांतों में बाहर से लगाई जाने वाली वस्तु (डेंटल इम्प्लांट) से होने वाली खराबी पर नियंत्रण रखा जा सकता है। यह शोध दूसरे जैव चिकित्सीय क्षेत्रों में भी कारगार साबित हो सकता है।