Posts

Showing posts with the label math tricks

कोई संख्या 3 से विभाज्य है या नहीं यह कैसे जाने?

Image
    कोई बहुत बड़ी संख्या आपके पास है और आपको जानना है कि वह 3 की संख्या से विभाज्य (divisible) है या नहीं तो इसके लिए यह है बेस्ट ट्रिक -            - यह पुराना और सरल प्रश्न है पहले इस बड़ी संख्या में मौजूद सभी सिंगल डिजिट नंबरों को जोड़ लें, फिर उसे 3 की संख्या से विभाजित करके देखें। अगर यह हो जाता है तो समझिए कि बड़ी संख्या भी 3 की संख्या से विभाज्य है।  उदाहरण -     1.  54 को चैक कीजिये  5+4=9    अब 9 विभाज्य है अतः 54 भी विभाज्य होगा। 2.  1 2 3 9 को चैक कीजिए। 1+2+3+9 = 15  अब 15 विभाज्य है तो 2289 भी विभाज्य है। 3.   1 2 3 4 5 6 की संख्या भी इसी प्रकार चैक कीजिए। 1+2+3+4+5+6 = 21 जोकि 3 से विभाज्य है अतः 123456 भी 3 से विभाज्य होगी।

अगर हम आपको तीन नो दे दें यानी9,9,9 तो क्‍या आप जोड़-घटा-गुणा-भागवगैरह द्वारा इनसे 8,9 तथा 0 कीसंख्याएं पा सकते हैं?

Image
अगर हम आपको तीन नो दे दें यानी 9,9,9 तो क्‍या आप जोड़-घटा-गुणा-भाग वगैरह द्वारा इनसे 8,9 तथा 0 की संख्याएं पा सकते हैं? मामला सिंपल है, कोशिश कीजिए। उत्तर :  हाँ, काम सिंपल है, अर्थात्‌  9-(9÷9) = 9-1 = 8 9+9-9 = 9-9+9 = 9  9+ (9÷9) = 9+1 = 10   आप इसको आगे बढ़ाकर और संख्याएं भी प्राप्त कर सकते हैं जी हाँ इन्हीं तीन नौ की संख्याओं से!

क्या आप जानते हैं कि विश्व पाई (π) दिवस 14 मार्च को ही क्यों मनाया जाता हैं?Why do we celebrate Pi Day on March 14?

Image
क्या आप को पता की हम 4 मार्च को विश्व पाई दिवस मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि पाई (π) दिवस 14 मार्च को ही क्‍यों मनाया जाता है? उत्तर : पाई π यानी बाईस बटे सात (22/7) की कहानी बहुत पुरानी है जिसकी अवधारणा व मूल्यांकन में भारतीयों का योगदान भी है।  यूं तो इसका मान 3.14592653.......... तथा इससे भी लम्बा है पंरतु दैनिक उपयोग में यह 3.14 में सिमट जाता है। अब अमेरिकन तरीके में 3.14 को 14 मार्च मानेंगे अतः पाई दिवस को 14 मार्च घोषित कर दिया गया है। इस दिन स्टूडेंट्स π के मान को लम्बी दशमलव मान तक याद करते हैं, जनसामान्य को बताते हैं कि सर्कल का क्षेत्रफल (πr 2 ,r=अर्धव्यास) होता है। इसकी परिधि (2πr=πd,d=व्यास) होता हैं आदि। पाई के सिंबल (π) के आविष्कार का श्रेय विलियम जोन्स (1706) को जाता है। यह सिंबल यूनानी (greek) भाषा से लिया गया है।