दुनिया के सबसे तेज कैमरे में कैद की जा सकती है प्रकाश की धीमी गति

दुनिया के सबसे तेज कैमरे में कैद की जा सकती है प्रकाश की धीमी गति
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैमरा विकसित किया है, जिसके जरिए समय को स्थिर कर पाना या यूं कहे समय को कैद करना संभव हो गया है।
दरअसल इस कैमरे की मदद से प्रकाश की अत्यंत धीमी गति को कैद किया जा सकता है। दुनिया का सबसे तेज कैमरा कहा जाने वाला यह कैमरा प्रति सेकंड 00 खरब फ्रेम कैद करने में सक्षम है। अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह आधुनिक कैमरा प्रकाश और पदार्थ के बीच पारस्परिक प्रभाव को लेकर अब तक के अनछुए रहस्यों के बारे में जानकारी दे सकता है। हाल ही के वर्षों में नॉन लीनियर ऑप्टिक्स और छायाकरण में नई खोजों के जरिए जीव विज्ञान एवं भौतिकी में गतिशील घटनाओं के माइक्रोस्कोपिक विश्लेषण के नवीनतम और प्रभावी तरीकों के लिए नए द्वार खुल गये हैं।

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Ants facts in Hindi part 1 (चींटियां)

zebra facts in Hindi part 2 (ज़ेबरा)

Cheetah facts in hindi (चीता)