क्या पृथ्वी की तरह चंद्रमा पर भी भूकंप आतेहैं, मगर क्‍यों?

प्रश्न : क्या पृथ्वी की तरह चंद्रमा पर भी भूकंप आते
हैं, मगर क्‍यों? 
उत्तर : 
          चन्द्रमा पर भी पृथ्वी की तरह भूकंप आते है, सन्‌  1972 में अपोलो यान ने चंद्रमा पर एक भूकंपमापी छोड़ा था जिसने अगले 5 वर्ष काम कर करीब 12,000 चंद्रकंप (moonquakes) रिकॉर्ड किए।
 इन चंद्रकंपों में चंद्र सतह से 20 किलोमीटर नीचे पैदा चंद्रकंप भी थे और 700 किलोमीटर नीचे उत्पन्न चंद्रकंप भी।
 चंद्रमा पर सूर्य-पृथ्वी-चंद्र के गुरुत्वों की अन्योन्यक्रिया तब स्ट्रॉग होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब हो या फिर पृथ्वी और सूर्य की लाइन में आ जाए। बड़े-बड़े उल्कापिंडों के गिरने से भी चंद्रकंप पैदा
होते हैं। इसी प्रकार चंद्रमा पर बड़े ताप परिवर्तन भी चट्टानों को चटखाते रहते हैं। और कई कारण भी सुझाये गये हैं। रोचक तथ्य यह है कि चंद्रकंप कई मिनट रहते हैं जबकि भूकंपों का जीवन सेकंडों में सिमट जाता है।

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Ants facts in Hindi part 1 (चींटियां)

zebra facts in Hindi part 2 (ज़ेबरा)

Cheetah facts in hindi (चीता)