क्या आप जानते है, शुरू में उग रहा टमाटर हरा होता है, फिर अचानक पककर सुर्ख लाल हो जाता है, क्या आप इसका कारण जानते हैं?

प्रश्न :  उग रहा टमाटर हरा होता है, फिर अचानक पककर सुर्ख लाल हो जाता है, क्या आप इसका कारण जानते हैं?

उत्तर :  
उगते टमाटर में हरा रंग यानी क्लोरोफिल तथा लाल रंग यानी लाइकोपीन, ये दोनों  मौजूद रहते हैं परंतु लाइकोपीन की कमी से शुरू में टमाटर हरा
दिखता है। फिर मौसम बदलता है, क्लोरोफिल
का विघटन होने लगता है, शुगर का स्तर ज्यादा
और एसिड का स्तर कम होने लगता है। जिसके कारण अचानक ठोस हरा टमाटर गुलाबी-लाल स्पर्शसुख वाले टमाटर में बदल जाता हैं। विघटन से भी कुछ लाइकोपीन बनता है और लाइकोपीन अपने असली लाल रंग को प्रकट करता है,और टमाटर हरे से लाल रंग में परिवर्तित हो जाता हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Ants facts in Hindi part 1 (चींटियां)

zebra facts in Hindi part 2 (ज़ेबरा)

Cheetah facts in hindi (चीता)