Posts

क्या आप जल की भाप (steam) तथा जल की वाष्प (vapour) में फर्क जानते है?

जल की भाप (steam) तथा जल की वाष्प (vapour) में क्‍या फर्क है? उत्तर : गीले कपड़ों से, बर्तनों से, झीलों-नदियों-सागरों से जल वाष्प बनकर लगातार उड़ता।रहता है। यह काम जल के क्वथनांक (B.pt.) से नीचे होता है और यह वाष्प पारदर्शी होता है। अब यदि जल को 100℃ पर उजबालें तो जो पानी उड़ेगा, उसे भाप कहेंगे। यह भाप सफेद रंगी होती है। पहाड़ों पर वायु दाब कम होने से जल 100℃ से नीचे उबलने लगता है परंतु उड़ते इस जल को अब भी भाप ही कहेंगे।  वाष्प और भाप दोनो गैसीय अवस्था है, दोनों ही जल के अणु हैं, पर विज्ञान में इन रूपों में फर्क किया जाता है, जोकि महत्व्पूर्ण है।  

क्या आप मेंढक और टोड में फ़र्क जानते हो? मेंढक और टोड में क्या फर्क होता है? difference between frog and toad

Image
   प्रश्न : मेंढक (frog) व भेक या टॉड (toad) में क्या              फर्क होता है?   उत्तर :  मेंढक फिर भी देखने लायक लगता है जबकि टोड एकदम कुरूप-भद्दा! भद्दा-कुरूप कहने के बजाय आप उसे साधारण-बेडौल कह सकते थे।  पानी के करीब, हरे रंग वाला, गीली-फिसलू त्वचा वाला, स्लिम शेप व लंबी टांगों वाला, लॉग जंप मार सकने वाला तथा एक ढेर के तौर पर अंडे देने वाला होता है फ्रॉग। इसके विपरीत पत्थरों के नीचे छिपने वाला, रूखी-सूखी त्वचा व बेडौल शरीर वाला, छोटी जंप मार सकने वाला, छोटी टाँगों वाला, बड़ी गोल-मटोल आंखों वाला होता है टोड। यह एक लाईन में अंडे देता है। परंतु टोड औऱ मेंढक दोनों उभयचर होते हैं। 

कोई संख्या 3 से विभाज्य है या नहीं यह कैसे जाने?

Image
    कोई बहुत बड़ी संख्या आपके पास है और आपको जानना है कि वह 3 की संख्या से विभाज्य (divisible) है या नहीं तो इसके लिए यह है बेस्ट ट्रिक -            - यह पुराना और सरल प्रश्न है पहले इस बड़ी संख्या में मौजूद सभी सिंगल डिजिट नंबरों को जोड़ लें, फिर उसे 3 की संख्या से विभाजित करके देखें। अगर यह हो जाता है तो समझिए कि बड़ी संख्या भी 3 की संख्या से विभाज्य है।  उदाहरण -     1.  54 को चैक कीजिये  5+4=9    अब 9 विभाज्य है अतः 54 भी विभाज्य होगा। 2.  1 2 3 9 को चैक कीजिए। 1+2+3+9 = 15  अब 15 विभाज्य है तो 2289 भी विभाज्य है। 3.   1 2 3 4 5 6 की संख्या भी इसी प्रकार चैक कीजिए। 1+2+3+4+5+6 = 21 जोकि 3 से विभाज्य है अतः 123456 भी 3 से विभाज्य होगी।

क्या है विटिलिगो (vitiligo) रोग ?

Image
प्रश्न :  क्या है विटिलिगो (vitiligo) रोग ? उत्तर :  विटिलिगो का अर्थ है ल्यूकोडर्मा” यानी त्वचा पर सफेद दाग। हमारी त्वचा के नीचे स्थित मेलानोसाइट नाम की कोशिकाएँ जब किन्हीं कारणों से मेलानिन रंग बनाना बंद कर देती हैं तो त्वचा पर सफेद दाग हो जाते हैं। ये दाग दुनिया के हर देश, हर कौन, हर रंग के स्त्री-पुरुष-बच्चों में पाये जाते हैं। यद्यपि पूरी दुनिया की 7% आबादी इस रोग की शिकार है पर भारत की 8% आबादी इसकी गिरफ्त में है। यदि इस समस्या की जड़ पकड़ी जाती है तो निश्चित इलाज सामने आते पर सच यही है कि हर चिकित्सा पद्धति के दावों के बावजूद विटिलिगो का पक्का इलाज अभी विज्ञान को नहीं मिला है। खुशी की बात मगर यह है कि विटिलिगो न खतरनाक है, न ही छूत का रोग है। विटिलिगो मरीज के साथ-पीने, उठने-बैठने, काम-काज करने, हंसने-खेलने में कोई जोखिम नहीं। इससे जुड़े कई मिथक पूरी तरह गलत हैं कि यह दूध-मछली के कॉम्बिनेशन से पैदा होता है, एक प्रकार का कुष्ठ है या फिर त्वचा का कैंसर है आदि। ऐसा कुछ भी नहीं है। अच्छा होगा अगर आप इसे रोग ही न मानें।      

दुनिया के सबसे तेज कैमरे में कैद की जा सकती है प्रकाश की धीमी गति

Image
दुनिया के सबसे तेज कैमरे में कैद की जा सकती है प्रकाश की धीमी गति वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैमरा विकसित किया है, जिसके जरिए समय को स्थिर कर पाना या यूं कहे समय को कैद करना संभव हो गया है। दरअसल इस कैमरे की मदद से प्रकाश की अत्यंत धीमी गति को कैद किया जा सकता है। दुनिया का सबसे तेज कैमरा कहा जाने वाला यह कैमरा प्रति सेकंड 00 खरब फ्रेम कैद करने में सक्षम है। अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह आधुनिक कैमरा प्रकाश और पदार्थ के बीच पारस्परिक प्रभाव को लेकर अब तक के अनछुए रहस्यों के बारे में जानकारी दे सकता है। हाल ही के वर्षों में नॉन लीनियर ऑप्टिक्स और छायाकरण में नई खोजों के जरिए जीव विज्ञान एवं भौतिकी में गतिशील घटनाओं के माइक्रोस्कोपिक विश्लेषण के नवीनतम और प्रभावी तरीकों के लिए नए द्वार खुल गये हैं।        

क्या सोने को कमरे के तापमान पर पिघलाया जा सकता हैं? आइए जानते हैं-

Image
प्रश्न : सोने को पिघलने के लिए कितने तापमान की आवश्यकता होती है? क्या सोने को कमरे के तापमान पर बिग लाया जा सकता है? उत्तर :                 सोने को पिघलने के लिए 1064 डिग्री सेल्सियस से ऊपर की आवश्यकता होती है। शोधकर्ताओं की एक टीम ने इलेक्ट्रिक फील्डऔर इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का उपयोग करके कमरे के तापमान पर सोने को पिघलाने की तकनीक खोजी है। इस शोध में सोने के टुकड़े को इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में रखके उच्च स्तर के आवर्धन पर देखा गया। टुकड़ों की प्रतिक्रिया को जाँचने के लिए इलेक्ट्रिक फील्ड बढ़ाई गई जिससे कारण सोने के ऊपरी कण उत्सर्जित होके टूटके कमरे के तापमान पर पिघलने लगे। यह क्रिया रिवर्सिबल थी क्योंकि इलेक्ट्रिक फील्ड के बंद होते ही सोना फिर ठोस हो गया। यह एक अद्भुत खोज है जो अलग-अलग तरह के सेंसर, कैटलिस्ट और ट्रांसिस्टर में उपयोग की जा सकती है।  

अगर हम आपको तीन नो दे दें यानी9,9,9 तो क्‍या आप जोड़-घटा-गुणा-भागवगैरह द्वारा इनसे 8,9 तथा 0 कीसंख्याएं पा सकते हैं?

Image
अगर हम आपको तीन नो दे दें यानी 9,9,9 तो क्‍या आप जोड़-घटा-गुणा-भाग वगैरह द्वारा इनसे 8,9 तथा 0 की संख्याएं पा सकते हैं? मामला सिंपल है, कोशिश कीजिए। उत्तर :  हाँ, काम सिंपल है, अर्थात्‌  9-(9÷9) = 9-1 = 8 9+9-9 = 9-9+9 = 9  9+ (9÷9) = 9+1 = 10   आप इसको आगे बढ़ाकर और संख्याएं भी प्राप्त कर सकते हैं जी हाँ इन्हीं तीन नौ की संख्याओं से!