Ants facts in Hindi part 1 (चींटियां)
चींटियां कुछ मामलों में चींटियां हमारे जैसी होती हैं। हमारी तरह ही वे खेती करती हैं और खाना जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। यही नहीं, अपने दुश्मन के आक्रमण से बचने के लिए वे सैनिकों का काम भी करते हैं। चींटियां दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक प्राणी हैं। इनकी करीब 22 हजार प्रजातियां हैं। ये कॉलोनियों में लाखों की संख्या में रहती हैं। अंंटार्कटिका को छोड़कर पृथ्वी पर हर जगह चींटियां पाई जाती हैं। ये अपने घरों को बहुत गहरे खोदकर गुफाओं जैसा बनाती हैं, ताकि बारिश के पानी से ये सुरक्षित रह सकें। चींटियों के परिवार की मुखिया रानी मां होती है। वह क्लोनिंग के तरीके से चींटियों को जन्म देती है। सब उसकी सेवा में लगे रहते हैं। चींटियों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। जासूस चींटियां भोजन का पता लगाकर मजदूर चींटियों को बुला लाती हैं। फिर वे उसे अपने गोदामों तक पहुंचा देती हैं। चींटियों की कॉलोनी में केवल मादा चींटियां ही रानी चींटी के साथ रहती हैं। नर चींटियों की कॉलोनी उनके पास ही होती है, जिन्हें ड्रोन कहते हैं। चींटियों की सबसे बड़ी दुश्मन खुद च...
Comments
Post a Comment