Zebra facts in Hindi part 1 (ज़ेबरा)

ज़ेबरा






ज़ेबरा एक शाकाहारी जानवर हैं जो अफ्रीका में पाया जाता हैं।

इस जानवर के शरीर पर काली और सफ़ेद धारिया होती हैं।

ज़ेबरा घोड़े व गधों की तरह वर्ग - Equus( genus-Equus ) से संबंधित हैं।

ज़ेबरा के शरीर का रंग काला होता है जिस पर सफ़ेद धारिया होती हैं।

हर ज़ेबरा के शरीर पर धारियों का  पैटर्न अलग अलग (pattern of stripes) होते हैं।जैसा की हर इंसान के fingerprint अलग-अलग होते हैं।

वैज्ञानिकों द्वारा माना जाता हैं कि ज़ेबरा के शरीर पर यह धारिया छलावरण की तरह कार्य करते हैं।

जब झुंड के सभी ज़ेबरा एकसाथ खड़े होते हैं तो शिकारियों द्वारा यह पहचानना मुश्किल होता है कि झुंड में कितने ज़ेबरा है,तथा यह धारिया छोटे खुन पीने वाले किटो से भी ज़ेबरा को बचाते है तथा इसके अलावा यह धारिया ज़ेबरा के लिए प्राकृतिक sunscreen की तरह काम करते है।






वर्गीकरण (classification)----------
वैज्ञानिकों का मानना है कि ज़ेबराओ की तीन प्रजातियां हैं-- Grevy's zebra, plains zebra  और  mountain zebra.यह सभी प्रजातियां अफ्रीका में पाई जाती हैं।


वैज्ञानिक वर्गीकरण-----

जगत (Kingdom): (Animalia) जंतु

 संघ  : रज्जुकी

वर्ग: कशेरुकी

गण (Order) : पॅरिसोडॅक्टाइला

कुल (Family)  : ऍक्वीडी (Equidae)

वंश (Genus) : ऍक्वस (Equus)

उपवंश: हिप्पोटिग्रिस और
डॉलिकोहिप्पस

जाति (Species) --
1.ऍक्वस ज़ीब्रा( Equus zebra (Cape mountain zebra, Mountain zebra))

2.ऍक्वस क्वाग्गा( Equus quagga (Plains zebra))

3.ऍक्वस ग्रॅव्यी( Equus grevyi (Grevy's zebra))






आकार (Size )---------


सबसे बड़े जेबरा Grevy's zebra होते हैं।जिनका वजन लगभग 350 से 450 किलोग्राम  (770 to 990 lbs) तक होता है। और  कंधे से पैर के तलवे तक 1.5 मीटर (5 feet) लम्बे होते हैं।

Mountain zebras  कंधे से पैर के तलवे तक लगभग 3.8 से 4.9 feet (116 से 150 cm) तक लम्बे होते हैं,तथा वजन लगभग 529 से 820 lbs  (240 से 372 किलोग्राम) तक होता है।

Plains zebras  कंधे से पैर के तलवे तक लगभग 3.6 से 4.8 feet (1.1 से 1.5 मीटर)  तक होता है,तथा वजन लगभग 770 lbs  (350 किलोग्राम) तक होता है।








वास (Habitat) --------


प्रत्येक प्रजाती के ज़ेबरा का अपना खुद का एक इलाका होता है।

Plains zebras पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के घास के मैदानों और woodlands में पाए जाते हैं।

Grevy's zebra इथियोपिया और उत्तरी केन्या (Ethiopia and northern Kenya) के शुष्क व बंजर घास के मैदानों में  पाए जाते हैं।

mountain zebra दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया और अंगोला (Namibia and Angola) में पाए जाते हैं।





Habits (आदतें)---------


ज़ेबरा पारिवारिक समूहों में रहते हैं जिसमें एक प्रमुख नर ज़ेबरा कई सारी मदाओ और उनकी संतानों के साथ रहते हैं।

पारिवारिक समूह ( जिन्हें harems के रूप में जाना जाता हैं)
कभी कभी अव्यवस्थित रूप से जुड़े झुंडो के साथ मिल जाते हैं।

Grevy's zebras के पारिवारिक समूह नहीं होते हैं।


ज़ेबराओ के पास संवाद करने के कई तरीके होते हैं।

चेहरे के हावभाव जैसे चोड़ी खुली आंखे व खुले दांत आदि का कुछ ना कुछ मतलब होता है।

यहां तक कि उनके कान की स्थिति भी उनकी भावनाओं को संकेत दे सकती है। उदाहरण के लिए यदि उनके कान पीछे की ओर चपटे हो जाए तो इसका मतलब है कि वे परेशान है या मुसीबत में है।


ज़ेबराओ की एक अन्य आदत हैं कि वह एक दूसरे से आपसी संबंध मजबूत करने के लिए एक दूसरे की देख रेख करते हैं।

ज़ेबराओ के ज्ञात शिकारियों में शेर, तेंदुए, चीता और लकड़बग्घे( Hyenas) शामिल हैं।

ज़ेबरा जब मुश्किल में होते हैं या खतरा महसूस करते है तो प्रमुख नर ज़ेबरा अन्य ज़ेबराओ को ज़ोर ज़ोर से नाक से फक फक की आवाज निकाल कर  या snort कर सबको  सतर्क करता है।

जब ज़ेबरा का किसी शिकारी द्वारा पीछा किया जाता है तो वह टेढ़े मेढे दिशा में दौड़ते हैं।

जब ज़ेबरा को लड़ना होता है तब वह अपनी गर्दन को सिर के साथ नीचे कर तथा दांत बाहर दिखाकर काटने के लिए तैयार होते हैं।तथा दौड़ते हुए किक मारते हैं यह किक बहुत शक्तिशाली होती है तथा शिकारियों को गंभीर रूप से घायल कर सकती हैं।







आहार (Diet)------------


ज़ेबरा ज्यादातर घास खाते है तथा  भोजन की तलाश में 1,800 मील की दूरी तय करते हैं।
 कुछ ज़ेब्रा  पत्तियां और टहनियां भी खाते हैं।







सन्तान (Offspring)----------


मादा ज़ेबरा की गर्भावस्था अवधि 12से14 महीने की होती हैं।

बेबी ज़ेबरा (Baby zebras) को फोल्स (foals) कहा जाता है।

जब वे पैदा होते हैं, तो फोल्स (Baby zebras)का  वजन लगभग 55 से 88 पाउंड (25 से 40 किलो) होता हैं।

फोल्स (Baby zebras) जन्म के तुरंत बाद, खड़े होकर चलने लगते हैं।
तथा जन्म के पहले साल तक अपना पोषण मां के दूध से प्राप्त करते हैं।

ज़ेबरा 3 से 6 साल में पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाते हैं, तथा ज़ेबरा का जीवनकाल लगभग 25 साल होता है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या आप मेंढक और टोड में फ़र्क जानते हो? मेंढक और टोड में क्या फर्क होता है? difference between frog and toad

Asian elephant facts (एशियाई हाथी)