Bear facts in Hindi part 1 (भालू)
भालू एक स्तनधारी जंगली जानवार है जो उरसीडे परिवार का सदस्य है| यह एक बड़ा शरीर वाला पशु है जिसके पैर मोटे, मज़बूत हाथ, कड़े नाख़ून और पुरे शरीर में घने बाल होते हैं| यह पुरे विश्व में फैला हुआ है जैसे एशिया, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका| भालू को रीछ भी कहते हैं| भालू अपने पिछले दो पैरों के जरिये इंसानों की तरह खड़ा भी हो सकता है| यह अपने अगले पैरों को हाथों की तरह प्रयोग करता है| शिकार और लड़ाई के लिए यह सख्त नाख़ून का इस्तमाल करता है| भारत में यह कश्मीर से लेकर असम तक के हिमालय पर्वत पे पाया जाता है|
भालू का वर्गीकरण इनके शारीरिक और सामाजिक दृष्टिकोण के आधार पर किया गया है| वैसे तो भालू की आठ जातियां होती हैं, पर निम्नलिखित प्रमुख है –
सफ़ेद भालू – यह उत्तर अमेरिका में पाया जाता है| इसका वजन 400 kg से 450 kg तक होता है| अतः यह काफ़ी भारी भरकम होता है| यह स्वभाव से आक्रामक और खतरनाक होता है| यह पशु खास कर के शाकाहारी पशुयों पर हमला करता है|
काला भालू – इस रंग के भालू सबसे प्रमुख है| इस जाती के भालू को आसानी से खेल सिखाया जा सकता है| इसलिए इसे मनोरंजन में खूब प्रयोग किया जाता है|इसका वजन 90 kg से 140 kg तक होता है| स्वेत भालू के तुलना में यह छोटा होता है| इसकी औसत उम्र 20 – 25 साल होती है|
भूरे भालू – ये भूरे रंग के होते हैं| इन्हें ग्रीजली भालू भी कहते हैं| इस जाती के भालू एशिया ओर यूरोप महाद्वीप में पाया जाता है| इन्हें पाला भी जा सकता है|
ध्रुवीय भालू – इसे पोलर बेयर भी कहते हैं|ये सफ़ेद रंग के होते हैं| ये आर्कटिक भागो जैसे ग्रीनलैंड, ऊतर ध्रुव इलाके में पाये जाते हैं| ये काफ़ी शक्तिशाली होते हैं| ध्रुवीय भालू की लम्बाई 7 से 10 फुट तक हो सकती है|इनका भोजन मछली, सील, वालरस इत्यादि होता है| ये पानी में 100 मील की रफ़्तार से तैर सकते हैं|
स्लोथ भालू – इस जाती के भालू भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है| इनकी लम्बाई 150 cm – 190 cm होती है| इनका आहार कीड़े मकोड़े और शहद होता है|
आहार
कुछ भालू मांसाहारी, कुछ शाकाहारी और बाकि सर्वाहारी होते हैं| ध्रुवीय भालू अधिकतर मांसाहारी होते हैं| इनका भोजन मछली, सील, वालरस इत्यादि होता है|जायंट पांडा बांस की पत्तियां खाते हैं| अन्य 6 जातियां सर्वाहारी होते हैं जो मांसाहारी और शाकाहारी दोनों होते हैं| भालू शहद भी बड़े चाव से खाते हैं| मछली और शहद भालुयों का मनपसंद खुराक है|
वास
भालू स्वभाव से अकेले रहना पसंद करते हैं, झुण्ड में नहीं| ये नदी, समुंद्र, तालाब इत्यादि के तटिये इलाके में रहना चाहते हैं| ये बड़े–बड़े गड्ढ़े और गुफाओं में घर बसाकर रहते हैं|
भालू के विषय में कुछ दिलचस्प बातें –
- भालू के भारी भरकम शरीर होने के बावजूद यह तेजी से दौड़ सकता है, पेड़ पर चढ़ सकता है और तेज़ रफ़्तार से तैर भी सकता है|
- यह 70 km प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है|
- भालू इंसानों की तरह दो पैरों पे चल सकता है|
- एक ध्रुवीय भालू जो तैरने में माहिर है 7-8 फुट तक कूद सकता है|
- एक ध्रुवीय भालू बिना रुके 150 km तक तैरने की क्षमता रखता ह
- भालू काफ़ी तेज़ दिमाग के होते है|अगर कोई इन्हें फ़साने के लिए चारा देता है तो ये चाल समझ जाते हैं और इसे ध्यानपूर्वक खाते हैं|
- भालू के भारी भरकम शरीर होने के बावजूद यह तेजी से दौड़ सकता है, पेड़ पर चढ़ सकता है और तेज़ रफ़्तार से तैर भी सकता है|
- यह 70 km प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है|
- भालू इंसानों की तरह दो पैरों पे चल सकता है|
- एक ध्रुवीय भालू जो तैरने में माहिर है 7-8 फुट तक कूद सकता है|
- एक ध्रुवीय भालू बिना रुके 150 km तक तैरने की क्षमता रखता ह
- भालू काफ़ी तेज़ दिमाग के होते है|अगर कोई इन्हें फ़साने के लिए चारा देता है तो ये चाल समझ जाते हैं और इसे ध्यानपूर्वक खाते हैं|
. किसी भालु के दांतो में छोटे-छोटे छल्लों की माइक्रोस्कोप की सहायता से गणना करके उसकी आयु का अंदाजा लगाया जा सकता है।
. भालुयों के खालों की परते होती है। छोटी परत उसे गर्म रखती है जबकि बड़ी परत उसकी चमड़ी और खाल की छोटी परत को पानी से बचाती है।
. भालु बहुत ही बुद्धीमान जीव होते है। अगर किसी शिकारी ने इनका शिकार करने के लिए कोई चारा डाला हो तो भालु इसे अच्छी तरह से समझ जाते हैं और चारा सावधानी पुर्वक खाते हैं।
. जंगल के भालु तीस साल की आयु तक जीते है जबकि बंदी भालु(जिन्हें मानव द्वारा कैद किया गया है) 47 साल तक जी सकते हैं।
. केवल ध्रुवीय भालु ही पूरे माँसाहारी होते है जबकि बाकी के सारे भालु सर्वभक्षी अर्थात जानवर और पौधे दोनो खाने वाले होते हैं।
. सुर्य भालुयों के पंजे सबसे ज्यादा बड़े होते है। इसके इलावा इनकी जीभ भी सबसे लंम्बी होती है जो कि साढ़े 9 इंच तक पहुँच जाती है।
. भालु 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से भाग सकते है जो कि एक दौड़ते धोड़े को पकड़ने के लिए पर्याप्त है। सबसे तेज मनुष्य जो अब जीवित है मतलब कि युसेन बोल्ट वह 43 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से दौड़ सकते हैं।
. एक साधारण भालू की हृदय गति 40 प्रति मिनट होती है जबकि एक शीतकालीन नींद में सो रहे भालु की हृदय गति 8 प्रति मिनट होती है।
. कुछ भालु अपनी पिछली दोनों टागों पर चल सकते है। इसलिए कभी दूर से देखने पर वह ऐसे लगते हैं जैसे कि कोई मनुष्य विचित्र ढंग से चल रहे हों।
. काले भालु पूरी तरह से काले नही होते बल्कि यह कुछ इंन्द्रधनुष जैसे होते है इसकी चमड़ी काली से लाल-भुरी और फिर सफेद थोड़ी सी सफेद होती है।
. भालू ऐसे स्तनपाई है जो कि रंगो में भी देख सकते है जबकि ज्यादातर रंगों की जगह तरंगों का उपयोग करते हैं।
. संसार का सबसे साधारण भालू भूरा भालू है।
. जब भालु सहवास करते है जब मादा भालु निश्चेति अंडो को अपने गर्भ में नही डालती बल्कि उन्हें विकसित होने के लिए कुछ महीने अपने अंदर ही पर गर्भ से बाहर रख लेती है।
. भालुयों की टांगे कमान जैसी होती है। यह इनकी पकड़ और संतुलन को ओर बेहतर बनाते है।
. एक तैरने वाला ध्रुवीय भालु पाने में 8 फुट लंम्बी छलांग लगा सकता hai.
. एक पैंडा भालु के एक अतिरिक्त अंगुठा होता है जो कि असल में उनकी कलाई की उभरी हुई हड्डी होती है। यह उन्हें बाँस को उखाड़ने में सहायता करती है जो कि वह खा जाते हैं ।एक पैंडा भालु एक दिन में 21 किलो तक बाँस खा सकता है।
. दैत्य पैंडा भालु का सिर बहुत बड़ा होता है। वैज्ञानिक मानते है कि यह इनके मजबूत जबड़े और गर्दन की मासपेशीयों के लिए होता है जो क इन्हें बाँस चबाने में सहायता करते है। बाँस इनकी खुराक का 99 प्रतीशत हिस्सा है। और बाकी का एक प्रतीशत बाँस पर लगे कीड़े होते है जा फिर माँस जो इनको कहीं पर मिल जाता है।
. दक्षिणी अमेरिकी भालुयों का पसंदीदा भोजन दीमक है । इन भालुयो के अगले दाँत नही होते इसलिए यह छत्तों में फसें दीमको और कीड़ों को आसानी से चूस लेते हैं।
. अब तक ज्ञात ज्यादातर भालू सब कुछ खा सकते है। यहां तक कि स्नोमोबाइल सीटें, इंजिन तेल और रबड़ के बूट भी।
. अमेरिका के लगभग 98 प्रतीशत ग्रजीली भालू अलास्का में रहते है।
. एक ध्रुवीय भालु बिना आराम किए 160 किलोमीटर तक तैर सकता है।
. भालू भी मनुष्यों की तरह अच्छी तरह से देख सकते है। पर उनके सुनने की समता हमसे थोड़ी कम होती है। पर भालुयों के सुंघने की समता मनुष्य से 100 गुना ज्यादा होती है। ध्रुवीय भालु 32 किलोमीटर दूर की गंध को आसानी से सुंघ सकते है। इसके इलावा वह बर्फ के अंदर तीन फीट तक गड़ी संमुद्री मछली की गंध तो आसानी से सुंघ सकती है।
. ‘Bear’ अंग्रजी का एक पुराना शब्द है जिसका अर्थ है – ‘चमकता भुरा।’
. ध्रुवीय भालू, भालूयों की सबसे बड़ी प्रजाति है ।एक बार ध्रुवीय भालु का वजन 480 किलो तक होता है जो आठ व्यस्क मनुष्यों के बराबर है। पर मादा ध्रुवीय भालू नर से 50 प्रतीशत छोटी होती है।
. कुछ ऐसे काले भालु भी होते है जो कि सफेद भालू में बदल जाते है। यह भालू बहुत दुर्लभ होते है। कुछ अमरीकी मानते है कि इनके पास कोई दैवी शक्ति होती है।
. भालूयों का क्रमिक विकास छोटे से बड़ा हुआ। पहले के भालू महज एक कुत्ते के आकार के थे। अब तक का सबसे पुराना ज्ञात भालु Dawn bear है जो दो करोड़ साल पहले धरती पर रहता था और उसका आकार महज एक छोटे कुत्ते के जितना है।
. भालू कभी भी ऑस्ट्रेलीया और अंटारकटिका में नही रहे। हालांकि अफ्रीका में भी वर्तमान समय में भालू नही पाए जाते। पर भालुयों के अधिकतर कंकाल अफ्रका से ही मिले है। वैज्ञानिक अभी भी अनजान है कि यह अब अफरीका में क्यों नही रह रहे।
. दक्षिण अमरीकी भालु एकलौते भालू है जो कि रात्रि को अधिक क्रियाशील होते हैं।
. ध्रुवीय भालुयों की चमड़ी के एक इंच वर्ग के क्षेत्र में 9600 के लगभग बाल होते हैं।
. भालूयों के पैरों के अगले पंजो, पिछले पंजो से अधिक बड़े होते है।


Comments
Post a Comment