Classification of living beings (जीवों का वर्गीकरण)

जीवविज्ञान --- जीवविज्ञान एक प्राकृतिक विज्ञान हैं जिसमें सभी प्रकार के जीवों की संरचना, वृद्धि, कार्य, विकास, वितरण, वर्गिकी, नामकरण सहित जीवों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। जीवविज्ञान यह स्वीकार कराता है कि कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई है इसी प्रकार जीन वंशानुगती की आधारभूत इकाई है । : आधुनिक वर्गीकरण विज्ञान के जनक - कैरोलस लिनियस है। : जीवविज्ञान के जनक - अरस्तू है। : वनस्पति विज्ञान के जनक - थ्रियो फ्रेस्ट्स है। कोशिका सिद्धांत -- स्लीदन व स्वान ने कोशिका सिद्धांत प्रस्तुत किया जिसके अनुसार - 1. कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है। 2. प्रत्येक कोशिका में एक जीव से संबंधित सभी लक्षण पाए जाते हैं। 3. प्रत्येक नई कोशिका पुरानी कोशिका के विभाजन से बनती हैं। सजीवता के प्रमुख लक्षण -- .गति . वृद्धि . पाचन . उपापचय . स्वसन . जनन . पोषण . संवेदनशीलता तथा अनुकूलन . उत्सर्जन . समस्थिती का प्रदर्शन . आनुवंशिक पदार्थो का अगली पीढ़ी में स्थानांतरण । आदी। पादप व जंतुओं में अंतर--- 1. कोशिका भित्ति - ...